भोपाल:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर के रीजनल पार्क के किराये में दस लाख के किराए पर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि, ‘राहुल गांधी देश के पहले ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जो गैर राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं।उसके बाद भी मैदान के लिए उनसे दस लाख रुपए भरवाए गए जबकि कांग्रेस अटल जी की सभा के लिए मुफ्त में मैदान उपलब्ध कराती थी।उधर मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बयान दिया है कि,राहुल गांधी से ये अनुरोध है कि वे स्क्रिप्टेड भाषण यहां ना दें।
बीस लाख का बिल देते तो वो भी भरती कांग्रेस
इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए लंबे समय से अटकी मैदान की अनुमति अब दस लाख रुपए के किराए पर मिली है। इंदौर के रीजनल पार्क में 17 सितम्बर से 19 सितम्बर तक के लिए इसका किराया दस लाख रुपए लिया गया है। अब इस राशि को लेकर भी राजनीति हो रही है।
ये भी पढ़े:DSP संतोष पटेल ने परेशान फ्रूट्स कारोबारी के ठेले को धकाकर मानवता का परिचय दिया
हम अटल जी के कार्यक्रम की अनुमति देते थे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि ये कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है। राहुल गांधी जी पहले देश के ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जो गैर राजनीतिक कार्यक्रम करने आ रहे हैं। उसके बाद मोहन सरकार ने उनसे दस लाख रुपए ग्राउण्ड के भरवाए हैं। उन्होंने कांग्रेस के दौर की याद दिलाते हुए कहा किहमारी सरकार होती थी, तब हम अटल जी के कार्यक्रम की अनुमति भी देते थे और उन्हें सुनने भी जाते थे। लेकिन दोनों दलों में ये बुनियादी फर्क है।

