Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsDSP संतोष पटेल ने परेशान फ्रूट्स कारोबारी के ठेले को धकाकर मानवता...

DSP संतोष पटेल ने परेशान फ्रूट्स कारोबारी के ठेले को धकाकर मानवता का परिचय दिया

भोपाल:डीएसपी संतोष पटेल की सराहनीय पहल सामने आई है।दरअसल में हुआ कुछ यूं कि डीएसपी संतोष पटेल अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रात्रि कालीन गस्त पर भोपाल की सड़कों पर उतरे थे जहां फल दुकानदार रात में अपना हाथ ठेला लेकर वापस अपने घर जा रहा था कि अचानक वहां पर उन्होंने देखा कि उस फल के दुकानदार को हाथ ठेला धकेलना में काफी कठिनाई हो रही है।तभी डीएसपी पटेल ने अपने एक सहयोगी के साथ उस बुजुर्ग दुकानदार के ठेले में हाथ लगाया और बड़ी ही आसानी से चढ़ाई पर करा दी।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

लोग अक्सर पुलिस को गलत नजरिया से ही देखते हैं और लोगों के उसी नजरिया को सही करने के लिए भोपाल में पदस्थ डीएसपी संतोष पटेल आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ हमेशा लोगों का सहयोग करते हुए वायरल होते हैं, ठीक उसी तरह एक बार फिर से उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े:लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500, CM ने जारी की 40वीं किस्त

डीएसपी पटेल के कार्य की सराहना की

इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया और यह वीडियो सामने आने के बाद लोग डीएसपी पटेल को बधाई दे रहे हैं एवं उनके इस नेक कार्य की सराहना भी कर रहे हैं। पटेल का यह कार्य यह दर्शाता है कि पुलिस सिर्फ अपराधियों को सख्त सजा ही नहीं देती है बल्कि जो मेरी व्यक्ति होते हैं उनकी सहायता भी करती है जिसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन