Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलाड़ली बहनों का इंतजार खत्म: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए...

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500, CM ने जारी की 40वीं किस्त

भोपाल: मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 13 सितंबर को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी कर दी। इस बार भी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपए भेजे गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आगर-मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए राशि ट्रांसफर की। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 महिलाओं के खातों में कुल 1,835 करोड़ 9 लाख रुपए से ज्यादा की राशि भेजी गई है।

हर महीने मिल रहे 1500 रुपए

लाड़ली बहना योजना के तहत पहले महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते थे। नवंबर 2025 से इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए बाकायदा संशोधन आदेश भी जारी किया था।

योजना की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई थी। इसके तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है।

खाते में पैसे नहीं आए तो ऐसे करें चेक

40वीं किस्त जारी होने के बाद भी अगर किसी लाभार्थी के खाते में 1500 रुपए नहीं पहुंचे हैं तो वह अपना payment status चेक कर सकती है। इसके लिए लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन और भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है।

यह भी पढ़े: रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित

1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा फायदा

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। प्रदेश में करीब 1.25 करोड़ महिलाएं इससे जुड़ी हैं। सितंबर की 40वीं किस्त आने के साथ ही एक बार फिर महिलाओं के खातों में 1500 रुपए की आर्थिक मदद पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन