बेगमगंज:विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में किसानों की बर्बाद फसलों एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर आज करीब 3 सौ से ऊपर ट्रैक्टर्स के साथ करीब 10 हजार किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल रैली भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए सागर रोड़ लोहामिल से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची जहां पर एक बड़ी आम सभा आयोजित किए जाने के बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम प्रियंका भलावी को ज्ञापन दिया गया।
विधायक देवेन्द्र पटेल ने दी जानकारी
जिला अध्यक्ष एवं विधायक देवेन्द्र पटेल ने बताया कि खराब मौसम के कारण खरीफ फसलों में सोयाबीन, मक्का, धान सहित फसलों को हुए भारी नुकसान एवं किसानों की फसलों का बीमा नहीं दिया गया। किसानों की फसलों का मुआवजा एवं गत वर्ष सहित इस वर्ष का भी फसल बीमा दिलाने की मांग एवं अन्य विभिन्न मांगो को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया गया।जिसमें प्रभावित गांवों में फसलों का निष्पक्षता से सर्वे कराकर सभी को तत्काल भरपूर मुआवजा देने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का तत्काल लाभ देने , वर्ष 2025 में खरीफ फसल खराब हुई थी जिसका फसल बीमा अभी तक अप्राप्त है उसको भी देने जैसी प्रमुख मांगो को अन्नदाताओं के हित में तत्काल स्वीकृत कर राहत देने की प्रबल मांग रखी गई है।
ये भी पढ़े:ममता बनर्जी के 20 बागी सांसदों में 17 बीजेपी में शामिल होंगे: 3 मुस्लिम MP बाहर से समर्थन देंगे
विकास में कोई काम नही करने का आरोप
आमसभा में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं के संबंध में मांग उठाते हुए क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किसानों एवं बेगमगंज क्षेत्र के विकास में कोई काम नही करने का आरोप लगाया ।कार्यक्रम का संचालन पवन दुबे एवं आभार प्रदर्शन ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी ने किया।
अंत में सभी किसानों ने विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

