Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफर्जी वीजा गिरोह का पर्दाफाश: विदेश भेजने के नाम पर 12.65 लाख...

फर्जी वीजा गिरोह का पर्दाफाश: विदेश भेजने के नाम पर 12.65 लाख की ठगी

पन्ना:बृजपुर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बिजनौर और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी से जुड़ी करीब 12 लाख 65 हजार 900 रुपये की रकम, फर्जी वीजा, 14 पासपोर्ट, करीब 9 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक कार, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच में जुटी है।

तीन महीने पहले की थी शिकायत

बृजपुर में फरियादी हीरामन मंडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, आयुष चौधरी और उसके साथी देवानंद मंडल ने विदेश भेजने और वीजा बनवाने का झांसा देकर उनसे 12 लाख 65 हजार 900 रुपये ले लिए। आरोपियों ने विदेश भेजने की बात कहकर पासपोर्ट अपने कब्जे में लिए और उन पर फर्जी वीजा चस्पा कर वापस कर दिए। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने बृजपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों और अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर और दूसरे को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है।

ये भी पढ़े:एक ही परिवार के 4 मासूम भाइयों की मौत, एक साथ उठीं अर्थियां

अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच

पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों से सामने आई शिकायतों की भी जानकारी ली जा रही है। इससे पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फर्जी वीजा गिरोह ने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन