Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedएक ही परिवार के 4 मासूम भाइयों की मौत, एक साथ उठीं...

एक ही परिवार के 4 मासूम भाइयों की मौत, एक साथ उठीं अर्थियां

अशोकनगर:मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। विक्रमपुर गांव के चींटिया मोहल्ले में बलवीर कुशवाहा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां नन्हें हाथों को गणेश उत्सव पर बप्पा का दरबार सजाना था, वहां एक साथ 4 सगे मासूम भाइयों की लाशें मिलने से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

खेत घूमने निकले थे चारों भाई

जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के कारण चारों मासूम भाई 9 साल का देव, 7 साल का त्रिवेद, 6 साल का महादेव और 4 साल का प्रियांश सुबह घर से हंसते-खेलते खेत की ओर घूमने निकले थे।

एक-दूसरे को बचाने में चली गई जान

आशंका जताई जा रही है कि खेत में बने कुएं में झांकते समय किसी एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। उसे डूबता देख बाकी भाइयों ने एक-एक कर बचाने की कोशिश की और इसी प्रयास में चारों मासूम गहरे पानी में समा गए।

मां मायके में, पिता गए थे मजदूरी पर

घटना के वक्त मासूमों के पिता बलवीर मजदूरी करने गए थे, जबकि मां मायके गई हुई थी। घर पर बच्चों की गैरमौजूदगी और दोपहर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जब परिजन खेत की ओर पहुंचे, तो कुएं में चारों बच्चों के शव तैरते हुए मिले।

ये भी पढ़े:

गांव में छाया सन्नाटा

एक ही घर के चार-चार मासूम चिरागों के एक साथ बुझ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दर्दनाक घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन