Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsNH-52 पर ट्रकों की खतरनाक स्टंटबाजी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

NH-52 पर ट्रकों की खतरनाक स्टंटबाजी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

शाजापुर: आपने हॉलीवुड फिल्मों में कारों और बाइक्स के खतरनाक स्टंट तो खूब देखे होंगे लेकिन जरा सोचिए कि अगर नेशनल हाईवे पर कई टन वजनी भारी-भरकम ट्रक ही स्टंट करने लगे तो वह नजारा क्या होगा? कुछ ऐसा ही रोंगटे खड़े करने वाला दृश्य देखने को मिला है शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर, जहां दो ट्रक चालकों को न जाने क्या सूझी कि उन्होंने हाईवे को ही रेसिंग ट्रैक बना डाला!

कार सवार दंपति ने कैमरे में कैद किया ‘ट्रक तांडव’

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो दो दिन पुराना है बताया जा रहा है कि जिसे पीछे से गुजर रहे एक कार सवार दंपति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घटना जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर रोजवास टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में क दूसरे के आगे-पीछे सांप की तरह बलखाते हुए दौड़ रहे हैं और जानलेवा स्टंटबाजी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े:धार: लाट मस्जिद विवाद पर प्रशासन सख्त, रैलियों की अनुमति रद्द, शहर छावनी में तब्दील

बाल-बाल बचे बाइक सवार, दहल उठे अन्य वाहन चालक

इस खतरनाक ट्रक रेस के चक्कर में सड़क से गुजर रहे बाकी गाड़ी वालों की सांसें अटक गईं। स्टंटबाजी के दौरान एक ट्रक की चपेट में आते-आते दो मोटरसाइकिलें बाल-बाल बचीं। हालांकि बाइक सवारों को कोई चोट आई या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन ट्रक ड्राइवरों की इस सड़कछाप गुंडागर्दी ने पूरे हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन