Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनिर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में...

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

बेगमगंज:हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखने वाली एक 17 वर्षीय बालिका की दुधई नदी में फुलेरा सिरहाते समय पांव फिसने से डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बालिका को बचाने के प्रयास में उसकी हमउम्र मौसी भी पीछे से नदी में कूद गई लेकिन वो भी डूबने लगी जिसे उसकी माँ ने बमुश्किल बचाया ओर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

नदी के घाट पर पैर फिसलने से हुआ हादसा

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पांडाझिर में अपने नाना हीरालाल लोधी के घर पर पिछले एक माह से रह रही 17 वर्षीय कु.शिवानी लोधी सागर ने निर्जला व्रत रखा था और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ रात्रि जागरण कर भजन -कीर्तन में भाग भी लिया था।
आज मंगलवार की सुबह 5 बजे शिवानी अपनी नानी शांति बाई एवं हमउम्र मौसी प्रियंका लोधी 17 वर्ष के साथ गांव के पास से निकली दुधई नदी पर फुलेरा सिरहाने ( विसर्जन ) करने गई थी। तभी नदी के घाट पर फुलेरा सिरहाते समय अचानक शिवानी का पैर फिसल गया और वो नदी में जा गिरी।तभी उसे बचाने के लिए उसकी मौसी प्रियंका पीछे से कूद पड़ी लेकिन वो उसे नही बचा पाई ओर वो भी डूबने लगी तब घाट पर मौजूद उसकी माँ शांति बाई लोधी ने कूदकर अपनी बेटी प्रियंका को तो बचा लिया लेकिन गहरे पानी में जाने से शिवानी को नही बचा पाई। महिलाओं की चीखपुकार से गांव के कई व्यक्ति भागकर नदी पर पहुंच गए ओर गांव के युवाओं ने बमुश्किल नदी के गहरे गड्ढे से शिवानी को ढूंढकर बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़े:दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक: बिना Immigration Clearance म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, Air India को नोटिस

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम प्रिंयका भलावी एवं तहसीलदार प्रमोद उइके भी सिविल अस्पताल पहुंचे और भर्ती प्रिंयका लोधी की कुशल झेंम पूंछने के साथ दुखी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन