Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक: बिना Immigration Clearance म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी...

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक: बिना Immigration Clearance म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, Air India को नोटिस

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर तीन इतालवी यात्रियों के जरूरी Immigration प्रक्रिया पूरी किए बिना म्यूनिख की फ्लाइट में सवार होने का मामला सामने आया है। घटना सामने आने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच और ट्रांजिट व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने Air India को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बताया जा रहा है कि घटना सितंबर के पहले सप्ताह की है। तीनों यात्री अमृतसर से दिल्ली पहुंचे थे और यहां से उन्हें Lufthansa की फ्लाइट से जर्मनी के म्यूनिख जाना था। दिल्ली पहुंचने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें Immigration से गुजरना था, लेकिन वे सीधे International Departure Area तक पहुंच गए।

फ्लाइट उड़ने के बाद पकड़ में आई गड़बड़ी

मामला 3 और 4 सितंबर की दरमियानी रात का बताया जा रहा है। तीनों इतालवी यात्री Air India की Connecting Flight से अमृतसर से दिल्ली पहुंचे थे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद तीनों कथित तौर पर Immigration Counter से गुजरे बिना म्यूनिख जाने वाली Lufthansa की International Flight में सवार हो गए। फ्लाइट रवाना होने के बाद Passenger Data का Manual Reconciliation किया गया, तब इस गड़बड़ी का पता चला।

‘D’ Code के बावजूद International Area में कैसे पहुंचे?

सूत्रों के मुताबिक तीनों इतालवी यात्री Easy Connect सुविधा के लिए पात्र नहीं थे, क्योंकि दिल्ली से उनकी आगे की यात्रा Air India के बजाय Lufthansa से थी। उनके Boarding Pass पर कथित तौर पर ‘D’ Code था।

ऐसे में उन्हें दिल्ली पहुंचने पर Domestic Arrival से निर्धारित रास्ते से निकलकर International Departure की प्रक्रिया और Immigration पूरा करना था।

इसके बावजूद वे कथित तौर पर ‘I’ Code वाले यात्रियों के साथ आगे बढ़ गए और International Boarding Gate तक पहुंच गए। इसी को लेकर Airline Staff और Ground Handling व्यवस्था की भूमिका की जांच की जा रही है।

मंत्रालय ने एयरलाइन से मांगा जवाब

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पूछा है कि ‘D’ Code वाले यात्री International Transit Area तक कैसे पहुंच गए और उन्हें सही Arrival Route की तरफ क्यों नहीं भेजा गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर Transfer Passengers की Ground Handling से जुड़ी व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए गए हैं। साथ ही अमृतसर से आए Domestic और International Passenger Data का समय रहते मिलान नहीं होने की वजह भी पूछी गई है।

यह भी पढ़े: UPI पेमेंट पर बड़ी खबर, ₹2,000 पेमेंट करने तक नहीं लगेगी फीस

उच्च स्तर पर होगी मामले की समीक्षा

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर समीक्षा की तैयारी है। इसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, Bureau of Immigration, Air India और दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

Hub-and-Spoke Model का उद्देश्य यात्रियों के लिए International Connection को आसान बनाना और भारत के प्रमुख एयरपोर्ट को Global Aviation Hub के रूप में विकसित करना है। लेकिन इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सुविधा बढ़ाने के साथ Passenger Segregation और Immigration Protocol को कितना मजबूत बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन