भोपाल|: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भारत के पास बड़ी युवा आबादी है, लेकिन इस आबादी को बेहतर शिक्षा, Skill और रोजगार से जोड़ना बड़ी चुनौती बना हुआ है।
कांग्रेस की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के आधार पर पटवारी ने दावा किया कि देश में 10 करोड़ से ज्यादा युवा Higher Education से बाहर हैं, करीब 12 करोड़ बच्चे स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे और लगभग 8.7 करोड़ युवा Education, Employment या Training यानी NEET श्रेणी में हैं।
कांग्रेस ने इन आंकड़ों के लिए AISHE, UDISE+, Economic Survey और नीति आयोग सहित अलग-अलग रिपोर्ट का हवाला दिया।
12वीं तक पहुंचने वाले बच्चों की संख्या पर सवाल
पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 से 12वीं तक Retention Rate 47.2 प्रतिशत है। कांग्रेस ने इसे लेकर सवाल उठाया कि बड़ी संख्या में बच्चे स्कूली शिक्षा पूरी करने से पहले ही सिस्टम से बाहर क्यों हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश की स्थिति का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि प्रदेश में Class 1 से 12 तक Retention Rate 32.3 प्रतिशत है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षक पदों की रिक्तियों का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस की प्रस्तुति में दावा किया गया कि देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में यह संख्या 69 हजार से ज्यादा है।
सरकारी स्कूल और Single-Teacher Schools का मुद्दा
पटवारी ने सरकारी स्कूलों की संख्या को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस की प्रस्तुति के मुताबिक 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में सरकारी स्कूलों की संख्या में करीब 1.02 लाख की शुद्ध कमी दर्ज की गई है।
कांग्रेस ने दावा किया कि देश में एक लाख से ज्यादा Single-Teacher Schools हैं, जिनमें करीब 33.77 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में ऐसे स्कूलों की संख्या 2,269 बताई गई।
सरकारी विश्वविद्यालयों में खाली पदों पर भी सवाल
Higher Education को लेकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों की स्थिति पर भी चिंता जताई। पार्टी की प्रस्तुति के मुताबिक प्रदेश के 17 सरकारी विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में Teaching Posts खाली हैं। पांच विश्वविद्यालयों में एक भी Assistant Professor नहीं होने का दावा भी किया गया।
पटवारी ने सवाल किया कि जब आने वाले वर्षों में देश की युवा आबादी का अनुपात घटने का अनुमान है, तब सरकार Demographic Dividend को Education और Employment के अवसर में बदलने के लिए क्या रणनीति अपना रही है।
यह भी पढ़े : पन्ना में फिर सजीं जिंदा चिताएं, जल सत्याग्रह करते हुए महिला-पुरुष बोले- न्याय दो या मार दो
कांग्रेस ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करने, खाली शिक्षक पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का Infrastructure मजबूत करने तथा शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध Road Map पेश करने की मांग की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए। कांग्रेस ने कहा कि वह आगामी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए शिक्षा और युवाओं के सवालों को आगे उठाएगी। हाल के दिनों में कांग्रेस मध्य प्रदेश में शिक्षा, भर्ती और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार को लगातार घेर रही है।

