Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsन्यूजीलैंड टीम में ब्रेट रैंडेल की पहली एंट्री: भारत के खिलाफ आखिरी...

न्यूजीलैंड टीम में ब्रेट रैंडेल की पहली एंट्री: भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में मिला मौका

हैमिल्टन: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। 31 साल के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार सीनियर इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। वहीं, ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन पांचवें और आखिरी वनडे में खेलते नजर आएंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। ब्रेट रैंडेल को पहली बार राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है। उन्हें सीरीज के आखिरी दो वनडे के लिए चुना गया है। वहीं, जोश क्लार्कसन पांचवें और निर्णायक मुकाबले के लिए टीम से जुड़ेंगे।

सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को

सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा, जबकि पांचवां और आखिरी मैच रविवार को होगा। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था।

रैंडेल के पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुने जाने पर खुशी जताई

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने रैंडेल के पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि 31 साल के तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी के दम पर टीम में जगह बनाई है। कोच ने संकेत दिए कि रैंडेल को भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

वाल्टर ने कहा, ‘जब किसी खिलाड़ी को पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुना जाता है, तो यह हमेशा खास पल होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं। वह पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मौके के हकदार हैं।’

ये भी पढ़ें: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, भ्रष्टाचार के आरोपी नहीं बन सकेंगे पीएम

145 प्रोफेशनल मैच खेल चुके ब्रेट रैंडेल

ब्रेट रैंडेल न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। वह अब तक 145 प्रोफेशनल मैच खेल चुके हैं। इनमें न्यूजीलैंड-A के लिए खेले गए 5 मुकाबले भी शामिल हैं।

रैंडेल हाल ही में इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर की ओर से खेलकर लौटे हैं। अब उन्हें पहली बार न्यूजीलैंड की सीनियर टीम में जगह मिली है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन