चीन: राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा किया गया है। BRICS समिट में हिस्सा लेने के बाद भारत से लौटते ही इमरजेंसी इलाज के लिए शी जिनपिंग को हॉस्पिटल ले जाया गया था। इतना ही नहीं, BRICS समिट के दौरान भी शी जिनपिंग की सेहत बिगड़ गई थी। राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सेहत को लेकर ये बड़ा दावा चीनी लोकतंत्र पार्टी ने किया है।
CDP के चेयरमैन जी वानजुन ने दी जानकारी
चीनी लोकतंत्र पार्टी (CDP) के चेयरमैन जी वानजुन ने कहा कि BRICS समिट से लौटने के बाद जिनपिंग को बीजिंग एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें सैन्य हेलीकॉप्टर के जरिए बीजिंग 301 अस्पताल ले जाया गया था। उनका दावा है कि जिनपिंग को अस्पताल में इमरजेंसी इलाज किया गया था।
ये भी पढ़े:शिक्षा व्यवस्था पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, बोले- करोड़ों युवा Higher Education से बाहर
BRICS समिट के दौरान भी जिनपिंग की तबीयत अचानक बिगड़ी थी
वानजुन ने दावा किया है कि जिनपिंग के चीन लौटने पर बीजिंग एयरपोर्ट पर सामान्य तौर पर दिखाई देने वाला आधिकारिक स्वागत नहीं हुआ। उनके मुताबिक, न तो बड़ी संख्या में अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे और न ही कोई औपचारिक स्वागत समारोह हुआ। CDP के चेयरमैन जी वानजुन ने इससे आगे दावा किया है कि नई दिल्ली में BRICS Summit के दौरान भी जिनपिंग की तबीयत अचानक बिगड़ी थी और उन्हें उनके साथ मौजूद मेडिकल टीम ने संभाला था। उनके मुताबिक, इसी वजह से जिनपिंग ने अपनी भारत यात्रा कथित तौर पर तय कार्यक्रम से पहले समाप्त कर दी थी।

