Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरणबीर कपूर ने प्रसाद लेने से किया इनकार तो अंजलि अरोड़ा ने...

रणबीर कपूर ने प्रसाद लेने से किया इनकार तो अंजलि अरोड़ा ने लगाई फटकार, बोलीं- थोड़ा सा तो खा सकते हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है। वीडियो गणेश उत्सव का बताया जा रहा है, जिसमें रणबीर पूजा के बाद मोदक बांटते नजर आते हैं। इसी दौरान जब उन्हें मोदक खाने के लिए दिया जाता है तो वे डाइट पर होने की बात कहते हुए इसे खाने से मना कर देते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अब ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा ने भी प्रसाद को लेकर अपनी बात रखी है।

अंजलि बोलीं- प्रसाद से मिलती है सद्बुद्धि

अपनी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत में अंजलि अरोड़ा ने कहा कि भगवान का प्रसाद सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि आशीर्वाद होता है। उनका कहना था कि प्रसाद से पेट भरे या न भरे, लेकिन इससे आत्मा को संतुष्टि और सद्बुद्धि मिलती है।

अंजलि ने कहा कि अगर कोई डाइट पर भी है तो प्रसाद की ज्यादा मात्रा खाना जरूरी नहीं है। उसका थोड़ा सा हिस्सा भी श्रद्धा के साथ लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान का प्रसाद मिले तो उसका सम्मान करना चाहिए।

2023 का बताया जा रहा वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो साल 2023 का बताया जा रहा है। इसमें रणबीर कपूर एक गणपति पंडाल में दिखाई देते हैं। पूजा के बाद वे वहां मौजूद पैपराजी को मोदक बांटते हैं। इसी दौरान एक फोटोग्राफर उन्हें भी मोदक खाने के लिए कहता है। रणबीर मुस्कुराते हुए डाइट पर होने की बात कहते हैं और मोदक लेने से इनकार कर देते हैं।

पुरानी क्लिप के दोबारा वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं, जबकि यह उनकी डाइट से जुड़ी निजी पसंद होने की बात भी कही जा रही है।

यह भी पढ़े: इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में सुरक्षा का पेंचः वर्मा आयोग के कड़े मानकों का हवाला

‘रामायण’ को लेकर भी चर्चा में रणबीर

रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जिसमें वे भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अंजलि अरोड़ा ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसी वजह से दोनों कलाकारों से जुड़ी यह चर्चा सोशल मीडिया पर और तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन