Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरणदिवे की तारीफ बनी चर्चा का विषय, विजयवर्गीय के ‘राज की बात’...

रणदिवे की तारीफ बनी चर्चा का विषय, विजयवर्गीय के ‘राज की बात’ वाले बयान पर VIDEO वायरल

इंदौर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणियों ने सियासी चर्चा को हवा दे दी। मौका था स्वामित्व अधिकार योजना के तहत फ्री रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत का।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को आयोजन का सूत्रधार बताया। मुख्यमंत्री का इशारा कम समय में कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को सफल बनाने में रणदिवे की भूमिका की ओर था।

मुख्यमंत्री ने एक राज की बात बताई है-विजयवर्गीय

इसके बाद जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संबोधन के लिए आए तो उन्होंने मुख्यमंत्री की इसी टिप्पणी को पकड़ते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक राज की बात बताई है और इसके लिए गौरव रणदिवे का भी आभार जताया।

विजयवर्गीय की इस टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। विजयवर्गीय समर्थक इसे उनके चिर-परिचित राजनीतिक अंदाज का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि संगठन के भीतर इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़े:राज्यपाल का 5 साल का कार्यकाल पूरा, लेकिन उत्तराधिकारी आने तक पद पर रहेंगे मंगूभाई पटेल

कांग्रेस ने बीजेपी की गुटबाजी से जोड़कर सवाल उठाए 

दरअसल, गौरव रणदिवे के राजनीतिक कद में बढ़ोतरी के साथ इंदौर बीजेपी की स्थानीय राजनीति में भी बदलाव की चर्चा होती रही है। रणदिवे पहले इंदौर बीजेपी के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं और अब प्रदेश संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

हालांकि विजयवर्गीय और रणदिवे के बीच मौजूदा संबंधों को लेकर कोई औपचारिक विवाद सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आया है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी को बीजेपी की गुटबाजी से जोड़कर सवाल उठाए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन