Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में आज राहुल गांधी का Gen-Z संवाद, भारत जोड़ो ग्राउंड में...

इंदौर में आज राहुल गांधी का Gen-Z संवाद, भारत जोड़ो ग्राउंड में 300 फीट पोस्टर, पानी-छाते पर पाबंदी

इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर के दौरे पर हैं| वह ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के युवाओं से शिक्षा की दुर्दशा पर संवाद करेंगे| एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनकी आगवानी करेंगे| पहले राहुल गांधी रेडिसन होटल जाएंगे| वहां से सीधे रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान में छात्रों के बीच पहुंचेंगे| राहुल के प्रोग्राम स्थल को भारत जोड़ो ग्राउंड नाम दिया गया है| राहुल गांधी के दौरे को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं| जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है|

हजारों छात्रों के बीच आज राहुल गांधी

नीट परीक्षा के बाद देश भर में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा के खिलाफ कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी आज इंदौर पहुंच रहे हैं| वह यहां प्रदेश के एजुकेशन हब कहे जाने वाले इंदौर में उन छात्रों से सीधा संवाद करेंगे जो पेपर लीक परीक्षाओं में भ्रष्टाचार बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा से पीड़ित हैं| राहुल गांधी दोपहर 1:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे| इसके बाद में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे|

रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगी छात्रों को एंट्री

शहर के रीजनल पार्क परिसर में कांग्रेस द्वारा तैयार किए गए भारत जोड़ो परिसर में शाम 5:30 बजे राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम है| जहां करीब 15000 छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था है| जिन्हें रजिस्ट्रेशन के बाद एंट्री दी जाएगी| इस आयोजन में कांग्रेस के तमाम नेता सिर्फ व्यवस्था संभालेंगे और किसी भी नेता को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा जिन छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें करीब 2:30 बजे परिसर में पास को स्कैन कर एंट्री दी जाएगी|

रंगारंग प्रस्तुति भी होगी

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी| इसके लिए स्टेज पर ही व्यापक तैयारियां की गई है| इस दौरान राघव चैतन्य लश्करी और विकास प्रस्तुति देंगे| कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें सिख समाज 50,000 लोगों के लिए लंगर लगाएगा|

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने बताया, राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम कोटा देहरादून प्रयागराज और पुणे में हुए हैं और अगला कार्यक्रम आज इंदौर में होने जा रहा है| यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक आयोजन नहीं बल्कि ऐसे छात्र-छात्राओं की आवाज है जो प्रदेश के बदहाल एजुकेशन सिस्टम के सताए हुए हैं| जो अपनी आवाज उठाकर हालत बदलना चाहते हैं उन्हीं की आवाज को राहुल गांधी बुलंद करेंगे|

यह भी पढ़े: चलती ट्रेन से 1 साल की बच्ची गिरी ,गंभीर रूप से घायल हुई लोगों ने कहा चमत्कार

शहर में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राहुल गांधी के दौरे के चलते शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा| कार्यक्रम के दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा| भारी वाहनों के लिए अलग रास्ते तय किए गए हैं| जबकि कुछ मार्गों पर फोर व्हीलर का आना जाना सीमित रहेगा| इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पानी से लेकर छाता सब कुछ बैन रहेगा| बताया जा रहा है कि छात्रों ने राहुल गांधी का 300 फीट का पोस्टर तैयार किया है| शुक्रवार को छात्रों का एक वीडियो भी सामने आया था| जिसमें छात्र पोस्टर लेकर शहर की सड़कों पर दिखाई दिए थे| अब यह पोस्टर कार्यक्रम स्थल पर लगाया जाएगा|

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन