Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 वाहन की छत पर चढ़कर किया हंगामा

महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 वाहन की छत पर चढ़कर किया हंगामा

भोपाल: रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने बीच सड़क जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। महिला का यह हंगामा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

डायल-112 की छत पर चढ़कर किया बवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान महिला पुलिस की डायल-112 गाड़ी की छत पर चढ़ गई और काफी देर तक हंगामा करती रही। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि महिला ने इस दौरान वहां से गुजर रही एक बस के कांच भी फोड़ दिए। सड़क पर अचानक हुए इस घटनाक्रम से आने-जाने वाले राहगीर रुक गए और तमाशबीन बने लोगों ने अपने मोबाइल में इस पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला के हंगामे का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़े:भोपाल-जबलपुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर से भिड़ी स्लीपर बस

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि महिला को समय रहते नियंत्रित क्यों नहीं किया गया और क्या मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था? फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना की वास्तविक वजहों और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन