Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल-जबलपुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर से भिड़ी स्लीपर बस

भोपाल-जबलपुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर से भिड़ी स्लीपर बस

मंडीदीप :भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे पर भोपाल-मंडीदीप सीमा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भोपाल से बालाघाट जा रही ‘नंदन ट्रैवल्स’ की तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस चालक केबिन में ही फंस गया।

बस में थे कुल 22 यात्री, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, हादसा मंडीदीप स्थित कलियासोत पुल के पास हुआ। बस में कुल 22 यात्री सवार थे। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सतलापुर पुलिस, मंडीदीप पुलिस और एसडीओपी तुरंत मौके पर पहुंचे।

गैस कटर से केबिन काटकर निकाला गया ड्राइवर

केबिन में बुरी तरह फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर गैस कटर बुलवाकर बस की बॉडी को काटा गया, तब जाकर चालक को सकुशल बाहर निकाला जा सका।

ये भी पढ़े:डिवाइडर से टकराई कार, परिवार से मिलने जा रहे न्यूरोसर्जन की दर्दनाक मौत

9 यात्री घायल, दूसरी बस से भेजे गए बाकी लोग

इस हादसे में बस में सवार 9 यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत मंडीदीप के सिविल अस्पताल और नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पुलिस ने बाकी यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन