Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपंढरीनाथ इलाके में अचानक जमीन धंसने से बना 10 फीट से ज्यादा...

पंढरीनाथ इलाके में अचानक जमीन धंसने से बना 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा

इंदौर:जिले में अनंत चतुर्दशी के मौके पर निकलने वाली झांकियों को लेकर प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी झांकी मार्ग का निरीक्षण कर रहे थे, इसी दौरान राजवाड़ा से कुछ ही दूरी पर सड़क धंसने की घटना सामने आ गई। पंढरीनाथ इलाके में अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया और यहां 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अस्थाई तौर पर गड्ढे को बंद किया गया।

सड़क में 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बना 

यह तस्वीरें इंदौर के पंढरीनाथ इलाके की हैं, जहां अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों के मार्ग के समीप अचानक सड़क धंस गई। जिस वक्त अधिकारी झांकी मार्ग का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान सड़क के एक हिस्से के धंसने से यहां 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया। राजवाड़ा से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़े:तंबाकू गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा, 30 करोड़ की चोरी का खुलासा

कुछ साल पहले भी सड़क धंस गई थी

कुछ साल पहले इसी इलाके में नाला टेपिंग से जुड़ा काम हुआ था। इसके बाद अब सड़क धंसने की घटना सामने आई है। इससे पहले विजय नगर और जूनी इंदौर इलाके में भी सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया। निगम अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस स्थान पर व्यवस्थित तरीके से काम कराया जाएगा, ताकि झांकी मार्ग पर आवागमन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन