Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsतंबाकू गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा, 30 करोड़ की चोरी का...

तंबाकू गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा, 30 करोड़ की चोरी का खुलासा

भोपाल:राजधानी भोपाल में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में करीब 30 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने न्यू चौकसे नगर, नवीबाग इलाके में संचालित फैक्ट्री पर छापेमारी कर टेक्स चोरी का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने फैक्ट्री से बड़ी संख्या में दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड जब्त किए हैं। जीएसटी टीम द्वारा इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

60 करोड़ तक पहुंच सकता है टैक्स चोरी का आंकड़ा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रविवार को न्यू चौकसे नगर में तंबाकू-गुटखा फैक्ट्री मे यें कार्रवाई की गई है। जीएसटी सूत्रों के मुताबिक यहां एक गुटखा फैक्ट्री में करोड़ों की टैक्स चोरी हुई है। अधिकारियों को आशंका है कि रिकॉर्ड के डिटेल्ड एग्जामिनेशन और एसेसमेंट के बाद टैक्स चोरी का आंकड़ा 60 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुंच सकता है।

चोरी-छिपे चल रही थी फैक्ट्री 

जीएसटी इंडेलिजेंस टीम के मुताबिक न्यू चौकसे नगर, नवीबाग में तंबाकू और गुटखा बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। यहां ‘गुरु’ नाम से तंबाकू और गुटखा तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम को फैक्ट्री में टैक्स संबंधी अनियमितताओं और दस्तावेजों में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने फैक्ट्री पर लंबे सयम तक निगरानी के बाद छापेमारी की।

ये भी पढ़े:

फैक्ट्री संचालक पर भी कार्रवाई

इस मामले में फैक्ट्री संचालक को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किए जाने की बात कही गई है। अब जांच एजेंसी फैक्ट्री के संचालन, उत्पादन और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। DGGI को कथित सिंडिकेट की सूचना मिलने के बाद टीम ने अचानक फैक्ट्री पर कार्रवाई की। छापे के दौरान उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी के साथ तैयार माल और कच्चा माल भी जब्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन