मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और ’12th फेल’ की फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर की डेटिंग और शादी की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि दोनों दिसंबर 2026 में शादी करने वाले हैं। अब समय और मेधा ने इन चर्चाओं पर अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
‘सॉरी मेधा, पोस्टपोन करना पड़ेगा’

समय रैना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है, सॉरी मेधा, पोस्टपोन करना पड़ेगा।’
उन्होंने पोस्ट के साथ लता मंगेशकर का गाना ‘झूठ बोले कौवा काटे’ भी लगाया। समय की इस प्रतिक्रिया को शादी की खबरों के खंडन के तौर पर देखा जा रहा है।
मेधा शंकर ने भी सोशल मीडिया पर इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक बछड़े की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह शादी से जुड़ी बेबुनियाद अफवाहों को इसी तरह नजरअंदाज करती हैं।

कैसे शुरू हुईं दोनों की डेटिंग की खबरें?
समय और मेधा के रिश्ते को लेकर चर्चा उस समय तेज हुई, जब दोनों को एक पार्टी में साथ देखा गया। इसके बाद मेधा, समय के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में भी नजर आईं।
हाल ही में दोनों की अलग-अलग वेकेशन तस्वीरों में एक जैसा बैकग्राउंड दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके साथ छुट्टियां मनाने के कयास लगाए। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें : मैथिली ठाकुर की सादगी पर सवाल? रैली में दिखी लग्जरी Rolls-Royce, कंगना का रिएक्शन वायरल
Reddit पोस्ट से शुरू हुई शादी की नई चर्चा
शादी की ताजा चर्चा Reddit पर किए गए एक दावे के बाद शुरू हुई। एक यूजर ने खुद को समय रैना के परिवार का करीबी बताते हुए दावा किया कि समय और मेधा दिसंबर 2026 में शादी की योजना बना रहे हैं। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल समय और मेधा की प्रतिक्रियाओं से इतना साफ है कि दिसंबर में शादी का दावा सही नहीं बताया जा रहा है।

