Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरेलवे की सौगात: प्रयागराज-हडपसर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, बीना-रानी कमलापति-इटारसी में...

रेलवे की सौगात: प्रयागराज-हडपसर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, बीना-रानी कमलापति-इटारसी में ठहराव

भोपाल: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज और हडपसर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के पांच-पांच फेरे होंगे। इससे बीना, रानी कमलापति और इटारसी से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त रेल सेवा मिलेगी।

21 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा

गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हडपसर पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन प्रयागराज से रात 10:20 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 11:35 बजे बीना, रात 2 बजे रानी कमलापति और सुबह 3:35 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन महाराष्ट्र की ओर रवाना होकर हडपसर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04108 हडपसर-प्रयागराज स्पेशल 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह हडपसर से रात 10:40 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 12:20 बजे इटारसी, दोपहर 2:15 बजे रानी कमलापति और शाम 4:45 बजे बीना पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज के लिए रवाना होगी।

21 डिब्बों की होगी ट्रेन

पूजा स्पेशल में कुल 21 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें दो एसएलआरडी, छह सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर और एक तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का डिब्बा शामिल है। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए अतिरिक्त सेवा से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 105 घटनाएं मिलीं, दो दिन में दाखिल होगी चार्जशीट

इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन

प्रयागराज-हडपसर के बीच ट्रेन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, दरियागंज, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए हडपसर पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले यात्री आरक्षण और ट्रेन के समय की जानकारी यात्रा से पहले रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा से जांच लें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन