Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP Weather: मानसून विदाई से पहले फिर बरसेगा मध्यप्रदेश, 25-26 सितंबर को...

MP Weather: मानसून विदाई से पहले फिर बरसेगा मध्यप्रदेश, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और दौर शुरू होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी तंत्र के प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। बुधवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब आगे बढ़कर मजबूत हो सकता है। इसके प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्यभारत के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ने के संकेत हैं। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।

आज इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र ने बुधवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश होने की संभावना है।

25-26 सितंबर को बढ़ेगी बारिश

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मौसमी तंत्र के आगे बढ़ने के साथ नमी मध्यभारत तक पहुंचेगी। इसके चलते 23 और 24 सितंबर को कुछ जिलों में भारी बारिश, जबकि 25 और 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

सामान्य बारिश से अभी 2.3 इंच पीछे MP

नए बारिश के दौर से प्रदेश में मानसूनी बारिश के आंकड़ों में सुधार की उम्मीद है। मध्यप्रदेश में अब तक 869.3 मिलीमीटर यानी 34.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 927.5 मिलीमीटर यानी 36.5 इंच है। इस तरह प्रदेश में अब तक करीब 2.3 इंच यानी 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की कमी करीब 2 प्रतिशत, जबकि पश्चिमी हिस्से में करीब 10 प्रतिशत है।

दो दिन में 33 जिलों में हुई बारिश

सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के 33 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सागर के देवरी में सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश हुई। इस दौरान भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आलीराजपुर, शाजापुर, देवास, खंडवा, रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, नर्मदापुरम और बैतूल में भी बारिश हुई। प्रदेश के 100 से अधिक शहरों और कस्बों में पानी गिरा।

23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

प्रदेश के 23 जिलों में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन