Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: सई नदी में डूबे 3 युवक

गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: सई नदी में डूबे 3 युवक

लखनऊ: गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। सई नदी के जबरेला पुल के पास प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी में उतरे तीन युवक तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर डूब गए। हादसे के बाद स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद SDRF और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन संभाला। बुधवार को धीरज का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो अन्य युवकों की तलाश जारी है।

गणपति प्रतिमा लेकर नदी पहुंचे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, सिसेंडी के कोरियानी मोहल्ले से मंगलवार शाम करीब 5 बजे सैकड़ों श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गणपति प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए निकले थे। जबरेला पुल के पास सिसेंडी निवासी हरिप्रसाद (40), धीरज (35) और प्रमोद (22) प्रतिमा लेकर सई नदी में उतरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन के दौरान तीनों अचानक नदी के गहरे हिस्से में चले गए। पानी का बहाव काफी तेज था। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की। इस दौरान तीनों युवक कुछ पल के लिए पानी के ऊपर दिखाई दिए, लेकिन तेज बहाव में फिर ओझल हो गए।

ये भी पढें:बंडा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर पकडा

ग्रामीणों ने नदी में उतरने से रोका

युवकों को डूबता देख किनारे मौजूद ग्रामीण बांस लेकर उन्हें बचाने के लिए नदी की ओर बढ़े। हालांकि, पुल पर मौजूद लोगों ने नदी का तेज बहाव और गहराई देखते हुए उन्हें पानी में उतरने से रोक दिया।इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक युवकों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन