Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबंडा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर...

बंडा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर पकडा

सागर: बंडा जहरीली शराब कांड के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी एवं उसके साथी को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर गिरप्तार कर लिया है। आपको बता दे कि थाना बंडा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी एवं 30,000 के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम द्वारा बदमाश की धरपकड़ के दौरान उसका सामना नोनिया-सेसई रोड घाटी, थाना मालथौन क्षेत्र में पुलिस टीम से हो गया।

बदमाश मनीष लोधी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, इस दौरान मनीष लोधी एवं उसके साथी आशीष साहू द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनीष लोधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं, गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में भाग रहा उसका साथी आशीष साहू भी घायल हुआ।

मौके से हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 05 राउंड/कारतूस, 01 बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद दोनों घायल आरोपियों को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:

वैधानिक कार्रवाई जारी

घटनास्थल पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए हथियार एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। दोनों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई एवं विस्तृत विवेचना जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन