Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसाहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी ने की फोन पर बात,...

साहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी ने की फोन पर बात, मदद का दिया भरोसा

मुंबई: राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे के माता-पिता रवींद्र और सोनाली से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने दोनों को मदद का भरोसा दिया।

मौत से कुछ घंटे पहले साहिल ने फोन पर दोस्त से बात की थी

वहीं, मौत से कुछ घंटे पहले साहिल ने फोन पर अपनी करीबी दोस्त से बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने थर्मोडायनेमिक्स का पेपर खराब होने की बात कही और कहा था- मुझसे गलती हो गई।

इसके बाद साहिल ने दोस्त के फोन का जवाब नहीं दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत में उसने जाति से जुड़ी किसी घटना या टिप्पणी का जिक्र नहीं किया। हालांकि, साहिल के माता-पिता ने दावा किया था कि उसने उन्हें जातिसूचक गालियां और भेदभाव की बात बताई थी।

ये भी पढ़ें:LNIPE छात्र आंदोलन खत्म: प्रभारी रजिस्ट्रार का देर रात इस्तीफा

सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था

22 साल के साहिल ने 18 सितंबर को IIT बॉम्बे के पवई कैंपस स्थित हॉस्टल में सुसाइड कर लिया था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech सेकंड ईयर का छात्र था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान उसने मोबाइल से ChatGPT का इस्तेमाल किया था। बुधवार को इसका CCTV वीडियो भी सामने आया था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन