Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं

गोरखपुर:जिले में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जमीन कब्जे की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।दूरदराज से आए फरियादियों से मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतों के बारे में जानकारी ली और सभी को समस्या के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण कराया जाए।

जमीन कब्जे पर सख्ती बरतने के निर्देश

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी दबंग ने गरीब की जमीन पर अवैध या जबरन कब्जा किया है, तो जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोग भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में अधिकारियों को अस्पताल से इलाज का इस्टीमेट तैयार कराने और संबंधित प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए जरूरत के मुताबिक पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन