नई दिल्ली: सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 351 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 1,070 रुपए महंगी होकर 2.29 लाख रुपए की हो गई है।
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने दी जानकारी
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया कहते हैं कि चीन और भारत सहित दुनियाभर के कई देशों के बैंक सोना खरीद रहे हैं। इसके अलावा फेस्टिवल सीजन भी शुरू हो गया है। इससे सोने की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 80 हजार तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 3 लाख रुपए किलो तक जा सकती है।
ये भी पढ़े:इंदौर में IND-WI T20 का बढ़ा रोमांच, सामान्य टिकटों की बिक्री शुरू; ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
कीमत में लगातार उतार चढ़ाव
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर है।
वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.29 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

