Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में IND-WI T20 का बढ़ा रोमांच, सामान्य टिकटों की बिक्री शुरू;...

इंदौर में IND-WI T20 का बढ़ा रोमांच, सामान्य टिकटों की बिक्री शुरू; ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। इंदौर के  होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए सामान्य टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। सुबह 6 बजे से बुकिंग विंडो खुलते ही क्रिकेट प्रशंसकों में टिकट खरीदने की जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है।

11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होगा मुकाबला 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर स्थानीय प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

जानिए टिकटों के दाम 

  • ईस्ट गैलरी (East Gallery)  1,000 से 1,700 तक
  • वेस्ट गैलरी (West Gallery)  1,100 से ₹1,800 तक
  • साउथ पवेलियन (South Pavilion)  5,500 से 8,500 तक
  • हॉस्पिटैलिटी टिकट (Hospitality Tickets)  11,000 और 12,500

केवल ऑनलाइन मिलेगी टिकट 

प्रशासन और मप्र क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की ओर से स्पष्ट किया गया है कि टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से ही की जा रही है। ऑफलाइन या स्टेडियम के काउंटर पर टिकट नहीं मिलेंगे। दर्शक ‘District App’ या उसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए एक व्यक्ति को अधिकतम 4 टिकट खरीदने की ही अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें:Bank Strike 2026: बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं

स्टूडेंट कोटा पहले से ही फुल

बता दें कि छात्रों के लिए आरक्षित स्टूडेंट कोटे की 1,200 सीटों का रजिस्ट्रेशन पहले ही फुल हो चुका है। अब सामान्य श्रेणी की सीटों की बिक्री शुरू होते ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया है। 11 अक्टूबर को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में होलकर स्टेडियम के पूरी तरह खचाखच भरे रहने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन