Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsBigg Boss 20: रीति तिवारी के कमेंट पर मचा बवाल, पिता मनोज...

Bigg Boss 20: रीति तिवारी के कमेंट पर मचा बवाल, पिता मनोज तिवारी बोले- डर-डरकर देखता हूं शो

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों रीति तिवारी लगातार चर्चा में हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आने के बाद उनके एक कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। प्रोमो में रीति, काजी तौकीर और उदिति को लेकर टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इसी बीच रीति के पिता और भोजपुरी एक्टर-नेता मनोज तिवारी का भी बेटी के गेम को लेकर रिएक्शन सामने आया है। पैपराजी से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

काजी और उदिति पर कमेंट के बाद बढ़ा विवाद

‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में टास्क के दौरान दोनों टीमों के सदस्य एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए। इसी बीच रीति ने काजी और उदिति के रिश्ते को लेकर कमेंट किया, जिसके बाद घर का माहौल गरमा गया।

बिग बॉस 20:'डॉली बिंद्रा के लिए इज्जत बढ़ गई', मनोज तिवारी की बेटी ने दी काजी को गाली, वीडियो देख भड़के लोग - Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti And Qazi

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी रीति के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में हजारों किताबें लाइब्रेरी से हटाईं: विधानसभा से हाई कोर्ट तक विवाद, जानिए आखिर क्यों हुई कार्रवाई

पिता को लेकर पहले भी बात कर चुकी हैं रीति

इससे पहले शो में स्काउट से बातचीत के दौरान रीति ने अपने पिता मनोज तिवारी के साथ रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर की थीं। उनका कहना था कि बाहर से लोगों को लगता है कि सेलिब्रिटी की बेटी होने के कारण उन्हें हर चीज आसानी से मिली होगी, लेकिन उनकी जिंदगी इससे अलग रही है।

रीति तिवारी काजी तौकीर से क्यों हुईं परेशान? Bigg Boss 20

रीति ने बताया था कि 18-19 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के साथ ज्यादा समय बिताने और उन्हें समझने की कोशिश शुरू की। उनका कहना था कि उन्हें पिता के नाम की वजह से लोगों का सम्मान जरूर मिलता है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में खुद आगे बढ़ने की कोशिश की है।

मनोज तिवारी बोले- डर-डरकर देखता हूं

पैपराजी ने जब मनोज तिवारी से कहा कि ‘बिग बॉस’ में उनकी बेटी के गेम की काफी चर्चा हो रही है, तो उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘अरे बस-बस, भगवान ठीक से रखे।’

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वह बेटी का गेम किस तरह देख रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘बस डर-डरकर देखता हूं।’ मनोज तिवारी के इस छोटे से जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन