Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएशियन गेम्स में भारत का गोल्डन निशाना: सुरुचि-कमलजीत ने जीता सोना, एशियन...

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन निशाना: सुरुचि-कमलजीत ने जीता सोना, एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ा

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत का खाता गोल्ड से खुल गया है। शूटिंग रेंज में बड़ी खुशखबरी आई है, जहां सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सोने पर निशाना साधा है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 484.6 अंकों के साथ न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि नया एशियन रिकॉर्ड भी बना दिया। भारत ने साउथ कोरिया को 6.6 अंकों के बड़े अंतर से पछाड़ा।

Asian Games 2026 Live शूटिंग में भारत को दोहरी खुशी गोल्‍ड के बाद सिल्‍वर आया; कबड्डी में 2 मेडल पक्‍के - asian games 2026 day 6 live update hockey shooting badminton

इस इवेंट में साउथ कोरिया की जोड़ी 478.0 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर रही, जबकि ईरान ने 415.8 अंक हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

शुरुआत से ही आगे रहा भारत

सुरुचि और कमलजीत ने फाइनल की शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। पहली सीरीज में भारतीय जोड़ी ने 103.0 अंक हासिल किए। इसके बाद उनका स्कोर 202.4 और फिर 303.5 तक पहुंच गया।

कौन हैं कमलजीत और सुरुचि? एशियन गेम्स में किस खेल में भारत के लिए जीता गोल्ड,  जानें पूरी कहानी

Stage-2 में भी दोनों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत ने पहले 364.7 और फिर 424.9 अंक तक अपना स्कोर पहुंचाया। आखिरी दौर में साउथ कोरिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय निशानेबाजों ने दबाव में शानदार निशाने लगाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

3.3 अंक से तोड़ा एशियन रिकॉर्ड

गोल्ड मेडल के साथ सुरुचि और कमलजीत ने एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल का रिकॉर्ड 481.3 अंक था। भारतीय जोड़ी ने 484.6 अंक बनाकर पुराने रिकॉर्ड को 3.3 अंक से पीछे छोड़ दिया।

खास बात यह है कि सुरुचि और कमलजीत Qualification में भी पहले स्थान पर रहे थे। दोनों ने 587-29x का स्कोर बनाकर फाइनल में जगह बनाई थी।

यह भी पढ़ें : SL vs ENG 2nd ODI: श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, मेंडिस के शतक और वेल्लालागे के 3 विकेट से सीरीज 1-1 पर बराबर

भारत का दूसरा गोल्ड मेडल

सुरुचि और कमलजीत की इस जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या दो हो गई है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत को पहला गोल्ड दिलाया था।

शूटिंग में यह जीत भारत के लिए खास रही, क्योंकि इससे पहले भारतीय निशानेबाज कई सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके थे, लेकिन गोल्ड का इंतजार था। सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ यह इंतजार खत्म कर दिया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन