Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल पुलिस-वकील विवाद: निलंबित टीआई ने हटाया वायरल वीडियो, विभागीय कार्रवाई के...

भोपाल पुलिस-वकील विवाद: निलंबित टीआई ने हटाया वायरल वीडियो, विभागीय कार्रवाई के संकेत

भोपाल: राजधानी भोपाल में पुलिस-वकील विवाद के बीच निलंबित टीआई राजन सिंह अहिरवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया अपना वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा दिया है। गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद आला अधिकारियों की ओर से उन्हें फटकार लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। अब वीडियो पोस्ट करने को लेकर उनके खिलाफ अतिरिक्त विभागीय कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।

वरिष्ठ महिला अधिकारी पर लगाए आरोप

राजन सिंह अहिरवार ने गुरुवार सुबह व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस-वकील विवाद पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने एक वरिष्ठ महिला अधिकारी पर बड़े अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया और उन्हें मामले की जांच से दूर रखने का आग्रह किया। अहिरवार ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी छोटी-छोटी बातों को लेकर अधीनस्थ पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाती हैं।

वीडियो में उन्होंने जहांगीराबाद क्षेत्र के लोगों और उनका समर्थन करने वाले पुलिस अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग उन्हें लगातार फोन कर समर्थन जता रहे हैं।

‘सत्य सूर्य के समान फिर चमकेगा’

निलंबित टीआई ने वीडियो में कहा था कि उन्हें किसी गलत काम या आपराधिक गतिविधि के कारण निलंबित नहीं किया गया है। उन्होंने गांव और रिश्तेदारों से चिंता नहीं करने की अपील करते हुए कहा था कि ‘सत्य सूर्य के समान फिर से चमकेगा।’ वीडियो वायरल होने के बाद इसे फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा दिया गया।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

22 सितंबर को शुरू हुआ था विवाद

पुलिस-वकील विवाद 22 सितंबर की शाम गणेश विसर्जन के दौरान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के खटलापुरा घाट के पास पीएचक्यू गेट नंबर-1 के सामने शुरू हुआ था। आरक्षक हरि ओम वर्मा की शिकायत के मुताबिक, ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान अधिवक्ता राकेश रावल को रोका गया। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभद्रता, सरकारी काम में बाधा और मारपीट की।

वहीं, राकेश रावल ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी और थाने ले जाकर मारपीट करने के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें: दीनदयाल उपाध्याय जयंती: सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास

टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

वकीलों के विरोध के बाद टीआई राजन सिंह अहिरवार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। बाद में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। अब निलंबन के दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन