Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएशियन गेम्स: भारत को तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को...

एशियन गेम्स: भारत को तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराया

आइची/नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाड में महिला कबड्डी टीम का चौथा स्वर्ण है।

भारतीय टीम ने इससे पहले 2010, 2014 और 2022 एशियन गेम्स में भी कबड्डी का स्वर्ण पदक जीता था। ईरान के खिलाफ फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने निर्णायक क्षणों में बढ़त बनाए रखी और खिताब अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारत के इस एशियाड में कुल पदकों की संख्या 27 हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य पदक जीते हैं। पदक तालिका में भारत 12वें स्थान पर है।

स्क्वैश में अभय और अनाहत फाइनल में

कबड्डी के अलावा स्क्वैश में भी भारत के लिए बड़ी खबर सामने आई। अभय सिंह ने पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाकर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेम में 3-0 से हराया।

वहीं, 18 वर्षीय अनाहत सिंह ने महिला एकल के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने जापान की विश्व नंबर छह सातोमी वातानाबे को 3-2 से हराया। अनाहत ने शुरुआती दो गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और लगातार तीन गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल में अब उनके सामने दूसरे सेमीफाइनल की विजेता खिलाड़ी होंगी।

यह भी पढ़ें: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक की सिफारिश

सिंधू तीसरे दौर में पहुंचीं

बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई। उन्होंने चीनी ताइपे की चू पिन-चियान को 21-19, 21-14 से हराया। अब उनका सामना मेजबान जापान की विश्व नंबर सात तोमोका मियाजाकी से होगा।

भारत को शनिवार को अब तक चार पदक मिल चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य शामिल है। मैराथन में सावन बरवाल ने रजत, महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम ने रजत और जोशना चिनप्पा-सेंथिलकुमार की जोड़ी ने स्क्वैश में कांस्य जीता।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन