Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन ने पार किया इंग्लिश चैनल, 21 घंटे...

बैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन ने पार किया इंग्लिश चैनल, 21 घंटे में लहराया तिरंगा

मंडला: मध्यप्रदेश के बैतूल के विक्रम अवॉर्डी दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय तैराक रामबरन पाल ने इंग्लिश चैनल पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इंग्लैंड के डोवर तट से फ्रांस तक 42 किलोमीटर से अधिक का समुद्री सफर पूरा किया। रामबरन और उनकी टीम ने 21 घंटे 20 मिनट में यह चुनौती पूरी की और फ्रांस के तट पर पहुंचकर तिरंगा लहराया।

रामबरन का अभियान 24 सितंबर को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर इंग्लैंड के डोवर तट से शुरू हुआ। समुद्र के पानी का तापमान 15 डिग्री से कम था। तेज हवाओं, कड़ाके की ठंड और उफनती लहरों के बीच टीम ने हौसला बनाए रखा। 25 सितंबर की सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर टीम फ्रांस के तट पर पहुंची। वहां रामबरन ने तिरंगा लहराकर सफलता दर्ज की।

रिले तैराकी में पूरी की चुनौती

यह अभियान रिले तैराकी के रूप में पूरा किया गया। टीम के तैराकों ने बारी-बारी से समुद्र में उतरकर तैराकी की और एक-दूसरे की जगह लेते हुए इंग्लैंड से फ्रांस तक का सफर पूरा किया।

इस अभियान में पद्मश्री और अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सतेन्द्र सिंह लोहिया भी शामिल रहे। उन्होंने अपनी तीसरी इंग्लिश चैनल क्रॉसिंग पूरी की। भिंड के तैराक गजेंद्र सिंह कुशवाह भी टीम का हिस्सा रहे।

पिछले साल मौसम ने रोका था रास्ता

रामबरन पाल ने इससे पहले भी इंग्लिश चैनल पार करने की कोशिश की थी, लेकिन पिछले साल खराब मौसम के कारण उनका अभियान पूरा नहीं हो सका था। वे इंग्लैंड पहुंचे थे, लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण समुद्र में उतरकर तैर नहीं पाए और वापस लौटना पड़ा।

इसके बाद बैतूल लौटकर उन्होंने करीब एक साल तक तैयारी की। ठंडे पानी में लगातार अभ्यास किया और कठिन परिस्थितियों में तैराकी का प्रशिक्षण लिया। इस बार पूरी तैयारी के साथ उन्होंने इंग्लिश चैनल पार करने का लक्ष्य हासिल किया।

यह भी पढ़ें: ईरान में बस पलटी, 11 की मौत और 24 घायल; नींद में था ड्राइवर

रामबरन अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 22 पदक जीत चुके हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2006 में उन्हें प्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वर्तमान में वे बैतूल नगर पालिका के स्विमिंग पूल में कोच के रूप में बच्चों को तैराकी सिखाते हैं।

रामबरन की यह उपलब्धि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में तैयारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इस चुनौती को पूरा किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन