Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsईरान में बस पलटी, 11 की मौत और 24 घायल; नींद में...

ईरान में बस पलटी, 11 की मौत और 24 घायल; नींद में था ड्राइवर

तेहरान: ईरान के मध्य मरकजी प्रांत में शनिवार को एक यात्री बस के पलट जाने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हुए हैं। हादसा सावेह-हमदान फ्रीवे पर हुआ। सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

प्रांतीय ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजह बस चालक की थकान और नींद आना बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, अधिकारियों ने तत्काल यह जानकारी नहीं दी कि बस किस स्थान से रवाना हुई थी और कहां जा रही थी।

ईरान में सड़क हादसों का खराब रिकॉर्ड

ईरान में सड़क दुर्घटनाएं लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश में हर साल सड़क हादसों में 17,000 से अधिक लोगों की जान चली जाती है। जानकार इसके पीछे कई कारणों को जिम्मेदार मानते हैं। इनमें पुराने और असुरक्षित वाहन, यातायात नियमों का पालन न होना और आपातकालीन सेवाओं की कमी प्रमुख हैं।

इस महीने की शुरुआत में भी ईरान में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। पश्चिमी शहर सनंदाज के पास एक ईंधन टैंकर कई वाहनों से टकराने के बाद फट गया था। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि सात अन्य घायल हुए थे।

ताजा बस हादसे के बाद स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में घायल लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक की सिफारिश

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन