भोपाल। अक्टूबर में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के काम के चलते 14 से 17 अक्टूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कल्याण-इगतपुरी रेलखंड पर रेल यातायात और विद्युत ब्लॉक लिए जाने के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, इस अवधि में करीब 23 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इनमें लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग और समय की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।
14 अक्टूबर को दो ट्रेनें पुणे-मनमाड होकर चलेंगी
14 अक्टूबर को 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड होकर चलेंगी।
15 से 16 अक्टूबर तक इन ट्रेनों के रूट बदलेंगे
15660 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण होकर चलेगी।
16 अक्टूबर को कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इनमें 12533 पुष्पक एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, 12617 एर्नाकुलम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 20436 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस शामिल हैं।
इनमें कुछ ट्रेनों को जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-ठाणे और कुछ को मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 02198 जबलपुर-कोयम्बटूर स्पेशल भी 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-पनवेल होकर चलेगी।
17 अक्टूबर को भी कई ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
17 अक्टूबर को भी कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इनमें 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राजगीर एक्सप्रेस, 22221 राजधानी एक्सप्रेस, 12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर एक्सप्रेस, 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस, 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस, 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस, 12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस और 20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज एक्सप्रेस शामिल हैं।
इनमें कई ट्रेनें कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड तथा ठाणे-बसई रोड-नंदुरबार-जलगांव मार्ग से संचालित की जाएंगी।
यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन का रूट
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 14 से 17 अक्टूबर के बीच यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग और समय की अद्यतन जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। रेल लाइन परियोजना के काम की प्रगति और परिचालन संबंधी परिस्थितियों के अनुसार ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जा सकता है।

