Sunday, September 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमन की बात का 138वां एपिसोड: PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का...

मन की बात का 138वां एपिसोड: PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। यह मन की बात कार्यक्रम का 138वां एपिसोड है। इस दौरान पीएम मोदी देश के अहम मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र किया। और कहा, LOC के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी। सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था।

 आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति

पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं।

जनगणना को लेकर दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गांव से हुई। माणा को देश का पहला गांव कहा जाता है। जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। मैंने 15 अगस्त को भी देशवासियों से आग्रह किया था कि इसके लिए अपना समय जरूर निकालें।

वीएचपी नेता अशोक सिंघल को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान वीएचपी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल को याद किया। उन्होंने कहा, “आज एक ऐसे महानुभाव की 100वीं जन्मजयंती है जिन्होंने संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। मैं बात कर रहा हूं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल जी की। उन्होंने समाज में रहकर तपस्वियों जैसा जीवन जिया। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन को जो दिशा दी, जो ऊर्जा दी, आज उसी का परिणाम है कि हम अयोध्या में भव्य मंदिर को साक्षात देख रहे हैं”।

पीएम मोदी ने मोढेरा मंदिर विध्वंश का जिक्र किया

पीएम मोदी ने कहा कि 1026 ईसवी में जब गजनी द्वारा सोमनाथ विध्वंस हुआ था तो उसी साल गुजरात के ही मोढेरा में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पर भी हमला हुआ था, उसे तोड़ा गया था। यानि मोढेरा मंदिर विध्वंश को भी इस साल एक हजार साल हुए हैं, जबकि उस समय, इस मंदिर को बने सिर्फ एक ही साल हुआ था। 1025 में इस मंदिर का निर्माण राजा भीमदेव ने कराया था। इसलिए, मोढेरा भी आज ना केवल सूर्य मंदिर के लिए जाना जाता है, बल्कि गुजरात का ये गांव देश का प्रथम सूर्य ग्राम, सोलर विलेज बन चुका है।

युवाओं ने खुद भी नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में देश के लाखों युवाओं ने नशे के विरुद्ध, ड्रग्स के खिलाफ, एक बहुत महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने खुद भी नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली है और इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ली है, ये सब ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत हो रहा है। ये अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा।

ये भी पढ़ें:MP में नगरीय निकाय चुनाव लड़ना हुआ महंगा: महापौर के लिए ₹32 हजार जमानत, चुनावी खर्च के लिए अलग बैंक खाता जरूरी

कुपोषण को लेकर कई सराहनीय पहल: मोदी

पीएम मोदी ने कहा, कुपोषण से मुकाबला करने के लिए इस साल कई सराहनीय पहल की गई हैं। छतीसगढ़ ने ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ यह अभियान शुरू किया है। इसमें लोगों को पौष्टिक मुनगा यानि मोरिंगा को अपने खान-पान में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गुजरात ने भी वांगी स्पर्धा यानि मिलेट्स से बने व्यंजनों का कंप्टीशन शुरू किया है। महाराष्ट्र भी इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहा है। मिजोरम में भी इस साल लोगों ने साथ मिलकर पोषण वाटिकाओं की देखभाल के लिए एक अभियान शुरू किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन