Sunday, September 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरिटायरमेंट से पहले आखिरी बार वर्ल्ड कप में दिखेगा कोहली का जलवा,...

रिटायरमेंट से पहले आखिरी बार वर्ल्ड कप में दिखेगा कोहली का जलवा, बोले- भारत के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दूंगा

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने ODI World Cup करियर को लेकर बड़ी बात कही है। कोहली ने साफ किया कि 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में वह अपना सब कुछ मैदान पर झोंकना चाहते हैं और उनका सबसे बड़ा लक्ष्य भारत को वर्ल्ड कप जिताना है।

2027 ODI World Cup साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। अगर विराट इस टूर्नामेंट में उतरते हैं तो यह उनके करियर का पांचवां वनडे वर्ल्ड कप होगा।

2011 में शुरू हुआ था वर्ल्ड कप का सफर

विराट कोहली ने अपना पहला ODI World Cup 2011 में खेला था। उस समय महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। विराट भी उस चैंपियन टीम का हिस्सा थे।

इसके बाद उन्होंने 2015, 2019 और 2023 का वर्ल्ड कप भी खेला। यानी विराट अब तक चार वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

2023 का वर्ल्ड कप उनके लिए बेहद खास रहा था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 765 रन बनाए और एक World Cup Edition में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

यही मेरा मोटिवेशन है

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बातचीत में विराट ने कहा कि 50 ओवर का वर्ल्ड कप काफी मुश्किल और ज्यादा Energy लेने वाला टूर्नामेंट होता है। 2027 का वर्ल्ड कप विदेशी परिस्थितियों में होगा, इसलिए चुनौती और भी बड़ी रहने वाली है।

कोहली ने कहा कि उनके लिए यह भारत की तरफ से आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही बात उन्हें अपना सब कुछ देने के लिए प्रेरित कर रही है। उनका लक्ष्य साफ है कि वह वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और इसके लिए जो भी जरूरी होगा, वह करने को तैयार हैं।

15 हजार ODI रन के करीब विराट

विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक 314 वनडे मैचों में 14,941 रन बनाए हैं। यानी वह वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं।

वर्ल्ड कप में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2027 में अगर विराट मैदान पर उतरते हैं तो फैंस की नजर इस बात पर होगी कि क्या वह अपने आखिरी ODI World Cup को उसी तरह खत्म कर पाएंगे, जिस तरह उनके वर्ल्ड कप सफर की शुरुआत हुई थी भारत के हाथ में ट्रॉफी के साथ।

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20’ में होने जा रही है सबसे बड़ी वाइल्ड कार्ड एंट्री? सामने आया इस टीवी स्टार का बयान

रोहित शर्मा पर भी रहेंगी नजरें

विराट के साथ रोहित शर्मा के 2027 World Cup खेलने को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है। रोहित पहले वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और उन्होंने कहा है कि वह आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन