मुबंई: टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि करण जल्द ही शो में Wild Card Contestant के तौर पर एंट्री कर सकते हैं। अब करण ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और फैंस को साफ बता दिया है कि फिलहाल उनका ‘बिग बॉस’ के घर में जाने का कोई प्लान नहीं है।
UNO कार्ड से शुरू हुई पूरी चर्चा
दरअसल, कुछ दिनों पहले करण वाही ने अपनी Instagram Story पर UNO गेम से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्होंने Wild Card को अपना पसंदीदा कार्ड बताया था।
बस यहीं से फैंस ने उनकी पोस्ट को ‘बिग बॉस 20’ से जोड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि करण अपनी पोस्ट के जरिए शो में Wild Card Entry का हिंट दे रहे हैं। हालांकि, करण का कहना है कि उनकी पोस्ट का मतलब इतना ही था कि UNO में Wild Card उनका पसंदीदा कार्ड है।
करण ने कहा- इस साल बिग बॉस में नहीं आ रहा
करण वाही ने Instagram पर ‘Ask Me A Question’ सेशन रखा था। इसी दौरान एक फैन ने उनसे ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सवाल कर दिया। इस पर करण ने साफ किया कि UNO वाली पोस्ट को बेवजह ‘बिग बॉस’ से जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ UNO और अपने पसंदीदा कार्ड की बात कर रहे थे। इस साल तो उनके शो में जाने की कोई योजना नहीं है।
उदिति सिंह की वजह से भी बढ़ी चर्चा
करण की Wild Card Entry की चर्चा की एक वजह उदिति सिंह को भी माना जा रहा था। उदिति ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा हैं और करण वाही के साथ उनका नाम पहले जुड़ चुका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण और उदिति करीब ढाई साल तक Relationship में रहे थे और बाद में दोनों अलग हो गए। शो के दौरान उदिति भी करण के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर बात कर चुकी हैं। इसी वजह से करण की UNO पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने इसे शो से जोड़ना शुरू कर दिया।
पहले खुद भी दिया था बिग बॉस में जाने का हिंट
दिलचस्प बात यह है कि UNO वाली पोस्ट से पहले भी करण के ‘बिग बॉस’ में जाने की चर्चा हो चुकी थी। सितंबर की शुरुआत में वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के को-कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा के साथ एक Vlog में नजर आए थे।
इस दौरान करण ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि हो सकता है इसके बाद लोग उन्हें ‘बिग बॉस’ के घर में देखें। उन्होंने यह भी कहा था कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले तक पहुंचने के बाद वह इस बारे में फैसला करेंगे।

