नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी सरकार को यह याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा के लिए नहीं होती।
CJP पिछले कुछ दिनों से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अभियान चला रही है। संगठन ने 24 सितंबर को CEC से 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने की मांग की थी और ऐसा नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की बात कही थी।
सत्ता सेवा करने के लिए होती है
सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त की कथित गैर-कानूनी कार्रवाइयों को लेकर सवाल किए जा रहे हैं, तब भाजपा से जुड़े लोग इतिहास की बातें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को यह याद रखना चाहिए कि सत्ता सेवा करने के लिए होती है और हमेशा के लिए नहीं रहती। ये सौरव दास के राजनीतिक आरोप और विचार हैं।
सुप्रीम कोर्ट को लेकर भी कही बात
सौरव दास ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामलों में अदालतों में दाखिल याचिकाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर सवाल उठाए? और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर अपनी असहमति जाहिर की।
दास ने कहा कि अदालतें संवैधानिक संस्थाएं हैं, इसलिए ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामलों में जो याचिकाएं दाखिल हुई हैं, उन पर सुनवाई होने दी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: TMC के चुनाव चिह्न पर कब होगा फैसला? सुप्रीम कोर्ट ने EC के लिए तय की डेडलाइन
ज्ञानेश कुमार पर फैसला लोग करेंगे
सौरव दास ने कहा कि CJP ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही का मामला केवल अदालतों पर नहीं छोड़ना चाहती। उनके मुताबिक, इस मामले में आखिर में लोग अपना फैसला करेंगे।
CJP इससे पहले भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया पर रोक और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून में बदलाव जैसी मांगें सामने रख चुकी है। संगठन ने 2 अक्टूबर से मुंबई में आंदोलन शुरू करने और इसके बाद दूसरे शहरों में कार्यक्रम करने की घोषणा भी की है।

