Monday, September 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजैवलिन में भारत का डबल धमाल, यशवीर ने जीता सिल्वर तो रोहित...

जैवलिन में भारत का डबल धमाल, यशवीर ने जीता सिल्वर तो रोहित के नाम ब्रॉन्ज

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पुरुष जैवलिन थ्रो से दोहरी खुशी आई है। यशवीर सिंह और रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही इवेंट में भारत को दो मेडल दिलाए। यशवीर ने 85.72 मीटर के अपने पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रोहित यादव 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रहे। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.55 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता।

आखिरी प्रयास में यशवीर ने किया अपना बेस्ट थ्रो

यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता की शुरुआत 83.56 मीटर के थ्रो से की थी। खास बात यह रही कि उनके सभी छह प्रयास 80 मीटर से ज्यादा के रहे। अपने छठे और आखिरी प्रयास में उन्होंने 85.72 मीटर का थ्रो किया, जो उनका पर्सनल बेस्ट भी बन गया।

यशवीर को चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह एशियन गेम्स में मौका मिला था। उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया।

रोहित यादव ने तीसरे प्रयास में हासिल की बढ़त

रोहित यादव की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। उनका पहला थ्रो 77.25 मीटर का था। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन में सुधार किया और तीसरे प्रयास में 84.35 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उनका छठा और आखिरी प्रयास अमान्य रहा।

यह भी पढ़ें: सफाई व्यवस्था ठप्प होने से नाराज पार्षदों ने कंपनी ऑफिस के बाहर कचरा फेंका

अरशद नदीम चौथे स्थान पर रहे

पाकिस्तान के अरशद नदीम 80.29 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे। उनके छह प्रयासों में केवल दो थ्रो ही मान्य रहे। पहले प्रयास में उन्होंने 76.69 मीटर और तीसरे प्रयास में 80.29 मीटर का थ्रो किया।

पुरुष जैवलिन थ्रो में एक साथ सिल्वर और ब्रॉन्ज मिलने से भारत के मेडल खाते में दो और पदक जुड़ गए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन