Thursday, October 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsटीकमगढ़ में कांग्रेस को मजबूती, पांच पार्षदों की हुई घर वापसी

टीकमगढ़ में कांग्रेस को मजबूती, पांच पार्षदों की हुई घर वापसी

भोपाल: टीकमगढ़ नगर पालिका के पांच पार्षदों ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में पुनः कांग्रेस परिवार में शामिल होकर घर वापसी की। कुछ समय पूर्व ये पांचों पार्षद कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

पांचों पार्षदों ने फिर कांग्रेस की सदस्यता गृहण की

टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में तथा राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह चौहान एवं बड़ी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पांचों पार्षदों ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस परिवार में वापस आने वाले पार्षदों में चीता भाई कुशवाहा, अरविंद सिंह, राखी ध्रुव यादव, अंशुल जैन और रामकुमार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: एमपी मोहन कैबिनेट:लगभग 25,500 करोड़ के विकास कार्यों और योजनाओं को मंजूरी

कांग्रेस नेताओं ने सभी पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सभी पार्षदों का पार्टी में पुनः स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस का संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्षदों की घर वापसी से टीकमगढ़ में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पांचों पार्षदों का स्वागत करते हुए उनके पुनः कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन