Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउप डाक घर बचत खाते में गड़बड़ी, 11 लाख के घोटाले में...

उप डाक घर बचत खाते में गड़बड़ी, 11 लाख के घोटाले में आरोपियों को सजा

जबलपुर: सीबीआई विशेष न्यायाधीश रूपेश कुमार गुप्ता की अदालत ने डाकघर में 11 लाख 38 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राम प्रकाश शर्मा तत्कालीन GDS पैकर, उप डाकघर जैतपुर जिला शहडोल को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

मामले में तत्कालीन उप डाकपाल चेतराम अहिरवार भी आरोपी थे, लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी है। अदालत ने 30 सितंबर 2026 को फैसला सुनाया।

17 बचत बैंक खातों में की गई थी धोखाधड़ी

मामला उप डाकघर जैतपुर, जिला शहडोल के अंतर्गत संचालित 17 बचत बैंक (SB) खातों से जुड़ा है। अधीक्षक डाकघर शहडोल की लिखित शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोप था कि चेतराम अहिरवार और राम प्रकाश शर्मा ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ आपराधिक षड्यंत्र कर डाक विभाग और शासकीय कोष को 11,38,500 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई।

2019 में दर्ज हुआ था मामला

प्रकरण 3 जनवरी 2019 को भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B सहपठित 201, 409, 420, 468, 471 और 477-A तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) सहपठित 13 (1) (a) के तहत दर्ज किया गया था। जांच के बाद मामला सीबीआई विशेष अदालत में पहुंचा।

यह भी पढ़ें:खिलचीपुर में 10 महीने से काम अटके,20KM पैदल चलकर कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा पार्षद

अलग-अलग धाराओं में सुनाई सजा

अदालत ने राम प्रकाश शर्मा को धारा 409 सहपठित 120-B IPC के तहत 4 वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं धारा 467 और 471 IPC के तहत 3 वर्ष का कारावास और 1 हजार रुपए अर्थदंड लगाया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(c) सहपठित धारा 13 (2) के तहत भी 4 वर्ष के कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन