Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsPM मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर से की बात: पायलट...

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर से की बात: पायलट स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से बात की। उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट के हमले का सामना करने और 174 लोगों की जान बचाने के लिए उनकी बहादुरी की तारीफ की।

 हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे स्मित

कैप्टन मच्छर प्रधानमंत्री से बात करते हुए भावुक भी हो गए। उन्होंने बताया कि वे मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे।

कैप्टन स्मित मच्छर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट के हमले को नाकाम किया था। उनके कदम से विमान में सवार 174 लोगों की जान बची।

ये भी पढ़ें: SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन: जंतर-मंतर पहुंचे AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में

PM मोदी पहले भी कर चुके हैं तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पायलट ने धैर्य और साहस दिखाया। उनकी बहादुरी से पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। मोदी ने कहा,इजराइल के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी रोक दी। हमारे देश के हर नागरिक को स्मित की बहादुरी पर बहुत गर्व है। प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छर के माता-पिता और पत्नी से भी बात की थी। उन्होंने पिता भूपेंद्रभाई, मां गीताबेन और पत्नी सोनलबेन से उनकी सेहत की जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि भारतीय मिशनों की ओर से पायलट और उनके परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026
20 to 26 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन