दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से बात की। उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट के हमले का सामना करने और 174 लोगों की जान बचाने के लिए उनकी बहादुरी की तारीफ की।
हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे स्मित
कैप्टन मच्छर प्रधानमंत्री से बात करते हुए भावुक भी हो गए। उन्होंने बताया कि वे मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे।
कैप्टन स्मित मच्छर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट के हमले को नाकाम किया था। उनके कदम से विमान में सवार 174 लोगों की जान बची।
ये भी पढ़ें: SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन: जंतर-मंतर पहुंचे AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में
PM मोदी पहले भी कर चुके हैं तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पायलट ने धैर्य और साहस दिखाया। उनकी बहादुरी से पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। मोदी ने कहा,इजराइल के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी रोक दी। हमारे देश के हर नागरिक को स्मित की बहादुरी पर बहुत गर्व है। प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छर के माता-पिता और पत्नी से भी बात की थी। उन्होंने पिता भूपेंद्रभाई, मां गीताबेन और पत्नी सोनलबेन से उनकी सेहत की जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि भारतीय मिशनों की ओर से पायलट और उनके परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।

