Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsDrishyam The Conclusion:2 अक्टूबर को फिर लौटा विजय सालगांवकर, Drishyam 3; क्लाइमैक्स...

Drishyam The Conclusion:2 अक्टूबर को फिर लौटा विजय सालगांवकर, Drishyam 3; क्लाइमैक्स और ट्विस्ट की हो रही चर्चा

मुंबई: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Drishyam 3: The Conclusion’ आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी एक बार फिर दर्शकों को सस्पेंस और नए ट्विस्ट के बीच लेकर गई है। फिल्म को लेकर सुबह से ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। खासकर अजय देवगन और जयदीप अहलावत के काम के साथ फिल्म के क्लाइमैक्स की काफी चर्चा हो रही है।

इस बार कहानी में नया मोड़

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी वापस लौटे हैं। वहीं इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकारों की एंट्री ने कहानी में नए किरदार जोड़े हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

इस पार्ट की खास बात यह है कि इसकी कहानी मलयालम वाली Drishyam 3 की सीधी कॉपी नहीं है। अजय देवगन ने भी रिलीज से पहले बताया था कि हिंदी फिल्म की कहानी अलग दिशा में जाती है। इसके बावजूद उन्होंने मोहनलाल को फिल्म देखने के लिए बुलाया और उनकी राय को महत्वपूर्ण बताया।

एडवांस बुकिंग में ही दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग काफी मजबूत रही। 1 अक्टूबर की रात तक छह दिनों के शो के लिए एडवांस बुकिंग का आंकड़ा करीब 51.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इसमें ब्लॉक सीट भी शामिल थीं। केवल पहले दिन यानी 2 अक्टूबर की एडवांस बुकिंग करीब 28.11 करोड़ रुपये बताई गई।

यही वजह है कि अब फिल्म की पहले दिन की कमाई पर भी नजर बनी हुई है। शुरुआती आंकड़े आने के बाद साफ होगा कि Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी ओपनिंग करती है।

यह भी पढ़ें: 1929 में भोपाल आए थे महात्मा गांधी, बेनजीर मैदान में हुई थी ऐतिहासिक सभा

क्लाइमैक्स को लेकर दर्शकों में चर्चा

फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर आ रहे शुरुआती रिएक्शन में कई दर्शक इसके सस्पेंस, ट्विस्ट और क्लाइमैक्स की तारीफ कर रहे हैं। जयदीप अहलावत के किरदार को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम करीब 2 घंटे 30 मिनट है। मेकर्स ने तीसरे पार्ट को The Conclusion नाम दिया है और इसे हिंदी Drishyam फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन