Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअजय राय का कांग्रेस में बढ़ सकता है कद ! राहुल गांधी...

अजय राय का कांग्रेस में बढ़ सकता है कद ! राहुल गांधी बोले- मैं आपके साथ हूं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा है। गुरुवार को ही पीसीसी चीफ बदलने को लेकर खबरें सामने आई है। जिसमें रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की बातें चल रही है।इस बीच सियासी गलियारों में चर्चा है कि अजय राय का कद, कांग्रेस में बढ़ सकता है। राहुल गांधी ने अजय राय को बड़ा भरोसा दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपके साथ हूं।

महिला के साथ ब्राह्मण चेहरे को आगे करना चाह रही है पार्टी

बता दें कि आराधना मिश्रा कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। जो कि रामपुर खास विधानसभा से विधायक हैं। जो कि लगातार तीसरी बार चुनकर आई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महिला के साथ-साथ ब्राह्मण चेहरे को आगे करना चाह रही है।

ये भी पढ़ें: CJP आंदोलन के समर्थन में उतरे प्रकाश राज, SIR को लेकर उठाए सवाल? ज्ञानेश कुमार पर भी साधा निशाना

सत्ता पक्ष को लेकर काफी अक्रामक रहते हैं अजय राय

वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान अजय राय के हाथों में है। जो कि 17 अगस्त 2023 से पीसीसी चीफ हैं. अजय राय ने बृजलाल खाबरी की जगह ली थी। अजय 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ चुके हैं। जो कि सत्ता पक्ष को लेकर काफी अक्रामक रहते हैं। हालांकि अब उनकी जगह आराधना मिश्रा को देने की चर्चा सियासी गलियारों में है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन