Saturday, October 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को CM मोहन यादव ने किया...

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को CM मोहन यादव ने किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लोकतंत्र पूरी दुनिया में सर उठाकर अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की भावनाओं और स्वदेशी के विचार को आगे बढ़ाते हुए देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जा रहे हैं।

आज का दिन गर्व का विषय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया। लेकिन, उसने उस दौर में अंग्रेजों की सोच और उनकी व्यवस्थाओं की विरासत को ही आगे बढ़ाया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया की भावना के साथ स्वदेशी को आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भी हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हम देश की आजादी के दो नायकों की जयंती मना रहे हैं।

मछार ने हर भारतीय का सीना किया चौड़ा

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पायलट कैप्टन स्मित मछार को भी याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार ने इजरायल के यात्री विमान में अपनी जान की बाजी लगाकर यात्रियों की जान बचाने का अद्भुत साहस दिखाया। उनके इस गौरवपूर्ण कार्य से प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने न केवल यात्रियों की जान बचाई, बल्कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को भी तार-तार करने का काम किया।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम कमलनाथ की 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश, बिजनौर में दो गिरफ्तार; लेखपाल समेत 4 पर FIR

नशा मुक्ति की ओर अग्रसर हमारा राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पधार रहे हैं। इस दौरान राज्य में गोपालक सम्मेलन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा आइसर के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी के कौशल विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के उद्घाटन सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश नक्सलमुक्त हुआ है। इसी के साथ ही हमारा राज्य अब शीघ्र नशा मुक्ति होने की ओर अग्रसर है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026
20 to 26 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन