Saturday, October 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ रिलीज: अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर को दर्शकों से...

‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ रिलीज: अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर को दर्शकों से मिली खूब तारीफ

मुंबई: अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम का आखिरी पार्ट ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। फिल्म को न केवल क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी खूब तारीफ मिल रही है।

पहले दिन 60 करोड़ रुपये के ऊपर से बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ की टाइट और ग्रिपिंग स्क्रीनप्ले की सराहना कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के क्लाइमैक्स की भी खूब तारीफ हो रही है। अब फिल्म के डायरेक्टर और राइटर अभिषेक पाठक  ने फिल्म को लेकर मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू पर रिएक्शन दिया है।

दृश्यम द कॉन्क्लूजन बनाना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी थी

अभिषेक पाठक ने फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर कहा,दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ बनाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि दर्शक इतने सालों से इस दुनिया के साथ जुड़े हुए हैं। हर किसी के पास अपनी थ्योरी, अपनी उम्मीदें और अपने विचार थे कि इस कहानी का अंत कैसे होना चाहिए। मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी उस सफर का सम्मान करना, लेकिन साथ ही दर्शकों को ऐसा अनुभव देना, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद न की हो।

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल

ऑडियंस की दिलचस्पी से खुश हुए डायरेक्टर

फिल्म की रिलीज के बाद ही मिल रही ऑडियंस की प्रतिक्रिया से अभिषेक पाठक काफी खुश हैं। उन्होंने कहा,अब जब मैं दर्शकों को फिल्म का अनुभव करते हुए उसके अंत पर चर्चा करते हुए और यह बहस करते हुए देखता हूं कि विजय ने आखिर क्या किया, तो यह मेरे लिए वाकई बेहद संतोषजनक है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026
20 to 26 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन