मुंबई: अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम का आखिरी पार्ट ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। फिल्म को न केवल क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी खूब तारीफ मिल रही है।
पहले दिन 60 करोड़ रुपये के ऊपर से बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ की टाइट और ग्रिपिंग स्क्रीनप्ले की सराहना कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के क्लाइमैक्स की भी खूब तारीफ हो रही है। अब फिल्म के डायरेक्टर और राइटर अभिषेक पाठक ने फिल्म को लेकर मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू पर रिएक्शन दिया है।
दृश्यम द कॉन्क्लूजन बनाना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी थी
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल
ऑडियंस की दिलचस्पी से खुश हुए डायरेक्टर
फिल्म की रिलीज के बाद ही मिल रही ऑडियंस की प्रतिक्रिया से अभिषेक पाठक काफी खुश हैं। उन्होंने कहा,अब जब मैं दर्शकों को फिल्म का अनुभव करते हुए उसके अंत पर चर्चा करते हुए और यह बहस करते हुए देखता हूं कि विजय ने आखिर क्या किया, तो यह मेरे लिए वाकई बेहद संतोषजनक है।

