नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतिम श्रीनिवास राव को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। 95 साल के उम्र में वेटरन फिल्ममेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से सिंगीतम साहब बढ़ती उम्र की समस्याओं से जूझ रहे थे और इसी कारण उनका निधन हुआ है।
करीब 6 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया
करीब 6 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाले सिंगीतम श्रीनिवास राव का जन्म 21 सितंबर, 1931 को हुआ था। 1950 में बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर का आगाज करने वाले सिंगीतम ने बतौर फिल्ममेकर, स्क्रीनप्ले राइटल और म्यूजिक कंपोजर साउथ सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान उन्होंने अधिकतर तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में करीब 6 दशक तक राज किया।
ये भी पढ़ें: आस्था, विरासत और विकास से संवरेगा चंपावत: सीएम धामी बोले- तैयार हो रहा आदर्श जनपद का मॉडल
इन फिल्मों के लिए मशहूर थे सिंगीतम श्रीनिवास राव
बात की जाए सिंगीतम श्रीनिवास राव की बतौर फिल्ममेकर बनाई गईं लोकप्रिय फिल्मों के बारे में तो उनमें मयूरी, पुष्पक विमान, नीति नियाजिती और आदित्य 369 जैसी कई मूवीज के नाम शामिल हैं। मालूम हो कि बतौर निर्देशक उनकी आखिरी फिल्म सींग गीथम थी।

